Follow Us:

जन्माष्टमी पर्व पर मणिमहेश डल झील में छोटा न्हौण, भोले के भक्तों ने लगाई आस्था की डूबकी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के तहत जन्माष्टमी पर्व पर आज डल झील में शाही छोटा न्हौण पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का झील में आस्था की डुबकी लगाना जारी है। गुरुवार शाम को हजारों की तादाद में शिव भक्त डल झील पहुंच गए थे। आज सुबह भी सैकड़ों श्रद्धालु डल झील पर पहुंचे।

पवित्र स्नान का मुहूर्त आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर शुरू होकर शनिवार सुबह आठ बजकर 39 मिनट तक चलता रहेगा।

जन्माष्टमी के पर्व को लेकर मणिमहेश में यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से भी शिवभक्तों की टोलियों डल की ओर रूख कर रही हैं। जन्माष्टमी के पर्व पर पवित्र डल झील पर होने वाले स्नान का अपना अलग महत्व है।

बता दें कि मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर 24 अगस्त से आरंभ हो रही है और 6 सितंबर तक चलेगी।