Follow Us:

Aaj Ka Panchang 21 May 2025: बुधवार व्रत, गणेश पूजन और अग्नि पंचक, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

  • आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा का विशेष महत्व, अग्नि पंचक पूरे दिन रहेगा

  • ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, शतभिषा नक्षत्र, वैधृति योग, कुंभ में चंद्रमा, उत्तर दिशा में दिशाशूल

  • गणेश पूजा, बुध ग्रह के बीज मंत्र, और हरे वस्त्रों से लाभ, बुद्धि व व्यापार में वृद्धि के योग


आज का विस्तृत पंचांग: 21 मई 2025, बुधवार को बुधवार व्रत और गणेश पूजन विशेष फलदायी माने जाते हैं। इस दिन बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग का प्रयोग, मोदक-लड्डू का भोग, और गणेश चालीसा का पाठ लाभकारी होता है। आज अग्नि पंचक भी है, जो अग्नि जनित कार्यों में सावधानी बरतने का संकेत देता है।

आज की तिथि ज्येष्ठ कृष्ण नवमी है जो 22 मई को 3:21 एएम तक रहेगी। नक्षत्र शतभिषा शाम 6:58 बजे तक, फिर पूर्व भाद्रपद। योग है वैधृति, जो 22 मई को 12:35 एएम तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा, यात्रा से परहेज करें या उपाय स्वरूप सौंफ साथ रखें।

बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा, चंदन, सिंदूर, मोदक और लड्डू अर्पित करने से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। कर्ज मुक्ति और बुद्धि विकास के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं, जैसे कि हरे कपड़े पहनना या हरा रूमाल जेब में रखना। बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए अपनी बुआ, मामी, मौसी, चाची आदि को हरे वस्त्र दान करें।


आज का पंचांग (21 May 2025)

  • तिथि: नवमी – 03:21 एएम, मई 22 तक

  • नक्षत्र: शतभिषा – 06:58 पीएम तक

  • करण: तैतिल – 04:13 पीएम तक

  • योग: वैधृति – 12:35 एएम, मई 22 तक

  • पक्ष: कृष्ण

  • चंद्र राशि: कुंभ

  • दिशाशूल: उत्तर


सूर्योदय और चंद्रोदय का समय:

  • सूर्योदय: 05:27 एएम

  • सूर्यास्त: 07:09 पीएम

  • चंद्रोदय: 01:51 एएम (22 मई)

  • चंद्रास्त: 12:56 पीएम


आज के शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 एएम – 04:46 एएम

  • अमृत काल: 11:56 एएम – 01:30 पीएम

  • विजय मुहूर्त: 02:35 पीएम – 03:30 पीएम

  • निशिता मुहूर्त: 11:57 पीएम – 12:38 एएम (22 मई)

  • अभिजीत मुहूर्त: नहीं है


चौघड़िया मुहूर्त:

दिन के चौघड़िए:

  • लाभ: 05:27 एएम – 07:10 एएम

  • अमृत: 07:10 एएम – 08:53 एएम

  • शुभ: 10:35 एएम – 12:18 पीएम

  • चर: 03:43 पीएम – 05:26 पीएम

  • लाभ: 05:26 पीएम – 07:09 पीएम

रात्रि के चौघड़िए:

  • शुभ: 08:26 पीएम – 09:43 पीएम

  • अमृत: 09:43 पीएम – 11:00 पीएम

  • चर: 11:00 पीएम – 12:18 एएम (22 मई)

  • लाभ: 02:52 एएम – 04:09 एएम (22 मई)


आज के अशुभ समय:

  • राहुकाल: 12:18 पीएम – 02:01 पीएम

  • यमगण्ड: 07:10 एएम – 08:53 एएम

  • गुलिक काल: 10:35 एएम – 12:18 पीएम

  • दुर्मुहूर्त: 11:50 एएम – 12:45 पीएम