Follow Us:

हिमाचल: करीब 22 महीने बाद ज्वालामुखी मंदिर में शुरू हुआ लंगर

डेस्क |

2022 के पहले दिन करीब 22 महीने के लंबे अंतराल के बाद ज्वालामुखी मंदिर में लंगर की व्यवस्था शुरू हुई। एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने माता अनपूर्णा की पूजा अर्चना करने के बाद विधिवत रूप से लंगर सेवा को शुरू किया। माता को भोग लगाने के बाद यात्रियों के लिए लंगर हाल खोला गया। नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता का प्रसाद ग्रहण किया।

एसडीएम ने बताया कि कोरोना के चलते मंदिरों और लंगर सेवा को बंद किया गया था। हालांकि कोरोना के मामलों में कमी होते ही मंदिरों को तो श्रद्धालुओं की लिए खोल दिया गया था लेकिन लंगर सेवा बंद थी। नए साल के शुभ अवसर पर आज लंगरों को भी खोल दिया गया है। यहां अब श्रद्धालुओं को दो टाइम भोजन उपलब्ध होगा। हालांकि इस दौरान कोरोना नियमों का भी पूरा खयाल रखा जाएगा।