Follow Us:

कांगड़ा: सज गए हिमाचल में मां का दरबार, शारदीय नवरात्रि कल से शुरू

मृत्युंजय पुरी |

शरद कालीन नवरात्रि कल यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों के लिए सभी मंदिरों में सुविधा सम्बन्धित तैयारियां पूरी कर ली है। कांगड़ा मंदिर में मां के दरबार को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है औऱ विशेष तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

इस संबंध में एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि मास्क पहनना औऱ दो गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा। शहर में वन-वे व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी और दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। यात्रियों के बड़े वाहनों को कांगड़ा बाई पास और छोटे वाहनों को शहर के भीतर आने की ईजाजत होगी। इसके साथ ही तहसील चौंक से बाई पास और गुप्त गंगा से श्रद्धालुओं को लाने व जाने के लिए मुद्रिका बस भी चलाई जाएगी।