Follow Us:

‘2022 को भी हलके में न लें’, देखें आपके भाग्य में क्या लिखा है?

डेस्क |

2021 का साल काफी खट्टे मिट्ठे अनुभवों के साथ बिता। लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को आहत किया। किसी ने अपने भाग्य में लिखा हुआ पाया तो कईयों को बेवजह निराशा हाथ लगी। ज्योतिषी नंदिता पांडे के मुताबिक, इस साल भाग्य की बात करें तो 2022 को भी हलके में न लें। 2022 का साल भी राशियों के लिए अलग अलग खट्ठे मिठे अनुभव लेकर आया है।

मेष
कार्यक्षेत्र में भावानत्म स्थिति प्रबल रहेगी, यानी तकलीफ उठा उठाकर स्थितियां आपके लिए सुदृढ़ बनेंगी। अप्रैल से लेकर सितंबर तक आर्थिक मामले में प्रयास सफलतापूर्व रहेंगे। इस समय में अचानक से फैसला न लें। सेहत में सावधानी बरतने की जरूरत अन्यथा कष्ट हो सकते हैं। लव लाइफ़ पर ध्यान दें। सबसे प्रबल स्थितियां बनेंगी परिवार से जो आपकी हर जगह पर मदद करेंगे। यात्राएं 2022 में काफी शुभ रहेंगी। भाग्य आपका घर से बाहर जाकर ज्यादा साथ देगा।

वृषभ
आर्थिक मामलों में जितना संयम बरतेंगे, उतना ज्यादा बेहतरीन स्थितियां बनती जाएंगी। अचानक से धन वर्षा के योग बन रहे हैं जिसके लिए कुछ मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में जितना ज्यादा काम करेंगे उतना फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। परिवार में बेवजह के वाद-विवाद से बचें, आपके लिए शुभ परिणाम आते जाएंगे। डॉक्यूमेंटेशन पर ध्यान दें, बिना पढ़ें कुछ साइन आदी न करें। प्रेम संबंध खट्टा मिठा रहेगा। निवेश में फायदा होगा।

मिथुन
आर्थिक मामलों में जबरदस्त फायदे होंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें, मनमुटाव की संभावना। प्रेम संबंध में मामलों को सुलझाने की कला सीखें। सेहत अनुकूल रहेगी। परिवार में युवा वर्ग का सपोर्ट रहेगा। कोई सुखद समाचार इस साल आपको जरूर मिलेगा। यात्राओं को आप टाल सकते हैं तो टाल दें। घर परिवार में अच्छे संबंध रहेंगे। शनि का दान शुभ परिणाम देगा।

कर्क
कार्यक्षेत्र में काफी सुधार रहेगा। साल भर बेहतरीन परिणाम रहेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक मामलों में धन वृद्धि के शुभ परिणाम आवश्य प्राप्त रहेगा। मात्र तुल्य महिला काफी मदद करती रहेंगी। यात्राएं सफल रहेंगी, लेकिन संभल कर सफ़र करें। भाग्य भरपूर साथ देगा। प्रेम संबंध में खट्टा मिट्ठा वक्त गुजरेगा। बड़े बुजुर्ग या कोई खर्च बढ़ सकता है। पेट से संबंधित कष्ट हो सकते हैं। वर्ष के आख़िर में थोड़ी बहुत मन मुटाव की स्थितियां बनेंगी, खुद को पीछे रख़कर मुद्दे सुलझाएं।

सिंह
संयम के साथ आगे बढ़ने की स्थितियां रहेंगी। कोई महिला मात्र यात्राएं या सलाह मशवरे के लिए मददगार रहेंगी। कार्यक्षेत्र में दुविधाओं में रहेंगे, किसी डिसिजन लेकर थोड़ा कन्फ्यूज़ रहेंगे। आर्थिक मामलों में कोई अपना धोखा दे सकता है। योगा और ईश्वर की प्राथना से सेहत को सुदृढ़ बनाएं। प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा स्थितियां सुलझाएं। बच्चे या संतान पर व्यय के भाग्य नज़र आ रहा है। वाणी पर रखें कंट्रोल। विवाह के योग बनेंगे।

कन्या
कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थितियां दिखाई देती हैं। साझेदारी में किया गया काम सुंदर परिणाम लेकर आएगा। प्रेम संबंध में कुछ खुशियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में किए गए वायदे पूरे नहीं होंगे, बैकअप के साथ बढ़ें आगे। सेहत की तरफ ध्यान दें, पेट की समस्या या फ़िर किसी युवा के लिए सेहत संबधित को लेकर चिंता रह सकती है। यात्राएं शुभ संयोग लेकर आ रही हैं। बड़े बुजुर्गों में व्यय होता नज़र आ रहा है। अप्रैल के बाद स्तिथियां सुधरती जाएंगी। वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें।

तुला
बहुत ज्यादा सेलिब्रेशन के योग में रहेंगे। किसी भी तरह के प्रोजेक्ट में सकसेस सेलिब्रेशन का साधन बनेंगे। सेहत में उत्तम स्थितियां बनेंगी। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। यात्राओं की शैली में बदलाव लाएं, काफी फायदा होगा। परिवार में किसी में बात को लेकर मायूस हो सकते हैं। प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा स्थितियां सुलझाएं। आर्थिकी सुदृढ़ होगी, निवेश में फायदा होगा। किसी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिलेगी। राहू के चलते कुछ कष्ट रह सकते हैं।

वृष्चिक
काम काज या नौकरी अत्यंत फायदा होने के अनुमान। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे संयोग बनेंगे। परिवार का साथ काफी रहेगा और काफी फायदा देगा। यात्राओं के विशेष योग बन रहे हैं, जो सफलता दे सकती हैं। पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। लिखा-पढ़ी का कोई भी काम ध्यान से करें। मातृ तुल्य महिला काफी फायदा दे रही हैं। प्रैक्टिकल होने की आवश्यका है। जुलाई के बाद विवाह या लव लाइफ में पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहेगा। पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है। संभल कर निर्णय लें।

धनु
कार्यक्षेत्र में कुछ एक जगह काफी फायदा होगा, कुछ एक काफी ख़राब रह सकते हैं। मेहनत औऱ डटे रहेंगे तो फायदा होगा। आर्थिक मामलों में फायदा होगा। सेहत की एक्टिविटी को लेकर काफी रुझान रहेगा। परिवार का भरपूर साथ रहेगा, मुसीबत में काम आएंगे। यात्राओं के टाल दें तो अच्छा रहेगा। रोमेंटिक लाइफ़ सुधरेंगे, लेकिन कुछ बेचनी आपको घेर सकती है। साझेदारी में निवेश फायदा देगा। मात्र तुल्य महिला की वजह से परेशानी बढ़ सकती है जो लव लाइफ में परेशानी दे सकती है।

मकर
आर्थिक मामलों में काफी सहायता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ खट्ठे मिठे अनुभव रहेंगे, अपनी कुशलता द्वारा कुछ समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं। लव लाइफ में अगर कोई स्टैंड लेते हैं तभी अच्छे परिणाम निकलेंगे। परिवार के साथ कुछ ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सेहत में काफी सुधार होगी जिसमें महिला वर्ग के साथ की आशंका है। यात्राएं टाल दें तो सही रहेगी, कोई धोखा हो सकता है। किसी युवा को लेकर परेशान रह सकते हैं, रिलेक्ट रहें। अप्रैल के बाद विवाह के लगन बनेंगे।

कुंभ
आर्थिक मामलों में जबरदस्त उछाल रहेंगे। कोई भी निवेश अंत तक लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, लेकिन अपेक्षाओं से कुछ कम रहेगी। प्रेम संबंध में घर की सात सजा में व्यय करेंगे, लेकिन थोड़ी सी मायूसी रह सकती है। सेहत में थोड़ी तंदरूस्ती रखने की जरूरत है। यात्राओं से शुभ फल प्राप्त होगा। सोच पर अडिग रहकर निर्णय लें। परिवार में ऊपरी तौर पर सब ठीक रहेगी, लेकिन कोई बात आपको परेशान कर सकती है। मई जून का माह काफी अच्छा सुख लेकर आएगा।

मीन
आर्थिक मामलों में काफी उत्तम स्थितियां रहेंगी। रचनात्मक कार्यों द्वारा अच्छे संयोग रहेगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा बंधन रहेगा जो हावी रहेगा। पित्र तोल्य व्यक्ति कोई मदद रहेगा। सेहत में गड़बड़ियां रह सकती है जिसमें पेट की दिक्कत हो सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। यात्राओं के लिए स्थितियां काफी सुदृढ़ है। प्रोमोशन वगैराह या फिर किसी काम में तरक्की मिलेगी। प्रेम संबंध में खट्टा मिट्ठे अनुभवों के बाद परिणाम अच्छे हो जाएंगे। संतान सुख प्राप्त या विवाह की स्थितियां बनेंगी।

NOTE:  ये सभी जानकारियां ज्योतिषी नंदिता पांडे द्वारा बताई गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप उनके यूट्यूब चैनल पर भी संपर्क कर सकते हैं। https://www.youtube.com/channel/UCoTbI927B5csIJj-RymX7YA