Follow Us:

व्रत और त्योहारों से सजा कार्तिक मास 2024, जानें पूरी सूची

|

 

Kartik Maas 2024: अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में आश्विन महीने का समापन होगा। साथ ही कार्तिक महीने की शुरुआत होगी। कार्तिक महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ, रमा एकादशी, धनतेरस, कार्तिक अमावस्या, हनुमान पूजा, दिवाली, भाई दूज, यम द्वितीया, छठ पूजा आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, अक्टूबर महीने में प्रदोष व्रत और कालाष्टमी समेत कई प्रमुख मासिक त्योहार भी मनाए जाएंगे। आइए, कार्तिक महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।

18 अक्टूबर कार्तिक माह शुरू
20 अक्टूबर को करवा चौथ और व्रकतुंड संकष्टी चतुर्थी है।
21 अक्टूबर को रोहिणी व्रत है। इस दिन वासुपूज्य स्वामी की पूजा की जाती है।
24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी और राधा कुंड स्नान है।
24 अक्टूबर को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी है।
28 अक्टूबर को रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी है।
29 अक्टूबर को धनतेरस और यम दीपम एवं प्रदोष व्रत है।
30 अक्टूबर को काली चौदस और हनुमान पूजा है।
30 अक्टूबर को मासिक शिवरात्रि है।
31 अक्टूबर को काली पूजा है। इस दिन मां काली की पूजा की जाएगी।
01 नवंबर को दिवाली, चोपड़ा पूजा और केदार गौरी व्रत है।
01 नवंबर को कार्तिक अमावस्या और शारदा पूजा है।
02 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा है।
03 नवंबर को यम द्वितीया और भैया दूज है।
05 नवंबर को विनायक चतुर्था एवं नहाय खाय है।
06 नवंबर को खरना और लाभ पंचमी है।
07 नवंबर को संध्या अर्घ्य छठ पूजा है।
08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य और गोपाष्टमी है।
09 नवंबर को अक्षय नवमी और मासिक दुर्गाष्टमी है।
10 नवंबर को जगद्धात्री पूजा है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है।
13 नवंबर को तुलसी विवाह है।
13 नवंबर को प्रदोष व्रत है।
14 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी है।
15 नवंबर को देव दीपावली और मणिकर्णिका स्नान और गुरु नानक जयंती है।
16 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है।