Follow Us:

जानिए कब शुरू होगा राखी पहनाने का शुभ मुहूर्त

समाचार फर्स्ट डेस्क |

रक्षाबंधन हिन्दुओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। भारत के अलावा भी विश्व भर में जहां पर हिन्दू धर्मं के लोग रहते हैं, वहां इस पर्व को भाई बहनों के बीच मनाया जाता है। इस त्यौहार का आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्त्व भी है

वहीं, भाई बहन कोरोना महामारी के खौफ से रक्षाबंधन में आने-जाने से बच रहे हैं। रक्षाबंधन का मुहूर्त सुबह 9:28 बजे शुरू होगा।  3 अगस्त को रक्षाबंधन और मैदानी क्षेत्रों के सावन का आखिरी दिन है। इसलिए इस दिन का खास महत्व है। रक्षाबंधन के दिन सुबह 9:28 बजे भद्रा रहेगी।

इसके बाद ही रक्षाबंधन मनाना शुभ होगा। कहा कि इस दिन ब्राह्मण समाज के लिए भी उपाकर्म के रूप में महत्वपूर्ण दिवस होता है। ब्राह्मण समाज के लोग पूजा पाठ कर जनेऊ को बदलते हैं। मान्यता है कि इस कर्म से पित्रों को भी मोक्ष मिलता है।