कुल्लू: पलदी घाटी में अश्लील गालियों का मनाया उत्सव, मुखौटे पहनकर किया नृत्य

<p>जिला कुल्लू के पलदी घाटी में करथा उत्सव की धूम रही। इस करथा उत्सव में देव परंपरा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मकर संक्रांति के दिन करथा नाग के मंदिर कांडी, बासुकी नाग के मंदिर थाटीबीड़ में करथा उत्सव देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। प्रदेशभर से आए लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने करथा नाग और बासुकी नाग के हारियानों ने इन राक्षस रूपी मंडियालों के साथ देव नृत्य करन के बाद शाम को बीठ को पाने के लिए हजारों युवाओं ने हाथ फैलाए।</p>

<p>परंपरा के अनुसार पलदी करथा उत्सव में जहां देव परंपरा का निर्वाह हुआ वहीं बासुकी नाग ने बीठ देवता के रूप में हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।</p>

<p>मान्यता यह है कि करथा उत्सव की शाम को नर्गिस के फूल का एक गुलदस्ता एक विशेष व्यक्ति द्वारा एक टोकरी में रखकर सिर पर नचाया जाता है। नाचते-नाचते यह गुलदस्ता एक ओर को फैंका जाता है और जिस व्यक्ति के हाथ में यह गुलदस्ता आता है उसे देवता मनवांछित फल देते हैं। उस पर देवता की कृपा बनी रहती है।</p>

<p>मान्यता यह है कि महाभारत और रामायण काल में हुए राक्षस वध के लिए पलदी करथा का आयोजन होता है। वहीं, भूत प्रेत और बुरी शक्तियों को भगाने के लिए अश्लील गालियां दी जाती हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago