Follow Us:

जानें कब है भाई दूज का शुभ मुहूर्त

समाचार फर्स्ट |

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 9 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। मानयता है कि इस दिन यमराज बहनों द्वारा मांगी गई मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। इस दिन यमराज पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है।

आइए जानते हैं क्या है तिलक का शुभ मुहूर्त

सुबह पूजा का मुहूर्त 6.20 से 10.35 बजे तक

दोपहर में 1.20 बजे से 3.15 बजे तक

संध्या में 4.25 बजे से 5.35 बजे तक

 शाम में 7.20 बजे से 8.40 बजे तक

आपको बता दें कि तिलक का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक का है।