Follow Us:

धनतेरस के दिन की जाती है भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

धनतेरस 2020 की तिथि को लेकर लोगों में काफी संशय बना हुआ है। लोग असमंजस में हैं कि आखिर धनतेरस की खरीदारी और पूजा 12 नवंबर को करना शुभ था या 13 नवंबर को। कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल धनतेरस गुरुवार यानी 12 नवंबर और शुक्रवार यानी 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा।

त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस समयानुसार गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 12 नवंबर को रात 9.30 बजे तक द्वादशी तिथि है। इसीलिए गुरुवार को दिन धनतेरस की पूजा नहीं की जा सकती। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल होने के कारण धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना शुभ है।

धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन ही भगवान धनवंतरि एक रत्न के रूप में समुद्र मंथन से बाहर आए थे। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है।