Follow Us:

भुंतरः नैणा माता जागरण उत्त्सव में भाग लेने हारियानों सहित पिपलाआगे पहुंची माता भद्रकाली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भुंतर से सटे नैणा माता मंदिर पिपलाआगे में  माता नैणा  का 19वां जागरण उत्सव शुरू हो गया है। भुंतर के जिया संगम स्थल जहां पर ब्यास और पार्वती नदी का मिलन होता है। वहां पर माता के गुर, चेलियों, हारियानों ने सावन महीने के शुभ अवसर पर डुबकी लगाई। माता भद्रकाली ढोल नगाड़े  की थाप और अपने हारियानों सहित नैणा माता मंदिर पिपलाआगे जागरण उत्सव में भाग लेने के लिए पहुंची।

माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि दोपहर 3 तीन बजे माता हारियानों सहित पिप्लागे नैणा माता मंदिर पहुंची। हर साल की तरह इस साल भी 26 जुलाई को माता का जागरण उत्सव मनाया जएगा। जिसमें माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला, माता छत्रेश्वरी अपने कारकूनों और हारियानों सहित विशेष रुप से पधारेंगी।  माता के गुर एवं चेलियां दहकते अंगारो पर चलकर माता की शक्ति का पूरे जगत को प्रमाण देंगे। साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।