बज्रेश्वरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 30 क्विंटल से अधिक दूध

<p>कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी माता मंदिर में सोमवार तक 30 क्विंटल से भी ज्यादा दूध श्रद्धालुओं द्वारा माता के चरणों में अर्पित किया जा चुका है। मंदिर के पुजारी पिछले लगभग चार दिनों से मक्खन बनाने में जुटे हुए हैं।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा और मंदिर ट्रस्टी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं ने 30 क्विंटल से भी ज्यादा दूध माता के चरणों में अर्पित किया है, जो कि पिछले वर्षों के मुकाबले एक रिकॉर्ड चढ़ावा है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 15 क्विंटल दूध से पुजारी वर्ग द्वारा मक्खन बनाया जा चुका है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि माता के चरणों में अर्पित किए गए दूध का मक्खन बनाकर मकर संक्रांति वाले दिन माता की पिंडी में चढ़ाया जाएगा। माता की पिंडी पर इस मक्खन का लेप सात दिनों तक रोजाना चढ़ाया जाएगा। उसके पश्चात उसे उतार कर प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं में वितरित कर दिया जाएगा।</p>

<p>पुजारी ने बताया कि माता की पिंडी से उतरने के पश्चात मक्खन का प्रसाद एक दवाई का काम करता है। इससे चर्म रोग सहित कई रोगों में प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग करने से कई बीमारियों का समूल नाश हो जाता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago