धर्म/अध्यात्म

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, 30 जून से 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा

डेस्क।। कोरोना काल के चलते करीब दो साल बाद इस बार श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस बार अमरनाथ यात्रा 43 दिनों तक चलेगी। यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रही। यात्रा के लिए आज 11 अप्रैल से पंजीकरण शुरू हो गया है। बाबा बर्फानी के दर्शनों के इच्छुक श्रद्धालु PNB, YESBank और JKBank की 446 शाखाओं में जाकर यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यात्रा के इच्छुक शिवभक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पांच से ज्यादा, लेकिन पचास से कम आयु के व्यक्ति समूह पंजीकरण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। समूह पंजीकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति पर होगी।

यात्रा के दौरान, सभी पंजीकृत तीर्थयात्रियों को एक आरएफआईडी टैग दिया जाएगा, जो हर समय व्यक्ति का सटीक स्थान सुनिश्चित करेगा। आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं अगर कोई महिला 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती है तो वह इस यात्रा पर नहीं जा सकती है।

अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगाम दो मार्ग हैं। दोनों मार्गों के लिए अलग-अलग दिन यात्रा करने के लिए अलग रंग की यात्रा पर्ची मिलेगी। प्रति यात्री 120 रुपये लिए जाएंगे। दस हजार श्रद्धालुओं को रोजाना यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। इसमें हेलिकॉप्टर से पहुंचने वाले श्रद्धालु अलग होंगे। श्राइन बोर्ड इस बार बालटाल से दोमेल तक 2.75 किलोमीटर यात्रा में निशुल्क बैटरी कार सेवा मुहैया करवाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago