Follow Us:

कांगड़ा: छात्राओं ने टीचर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

मृत्युंजय पूरी, धर्मशाला |

कांगड़ा जिले के भवारना स्कूल के एक अध्यापक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं ने इस बारे में स्कूल प्रधानाचार्य को पत्र के माध्यम से सूचित किया। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने भवारना थाने में अध्यापक के खिलाफ ईमेल से शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार छात्राओं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि अध्यापक उनके साथ छेड़छाड़ करता है। उन्होंने बताया कि अध्यापक की ये हरकतें बढ़ती जा रही थी, जिसके बाद इस मामले की जानकारी प्रधानाचार्य को दी गई।

एसएचओ भवारना सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य के द्वारा ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अध्यापक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।