Follow Us:

2022 में शनि देव की महिमा रहेगी प्रबल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

डेस्क |

2022 में शनि देव की महिमा पूरे वर्ष रहेगी। ये इसलिए क्योंकि 2022 शुरू भी शनिवार को हुआ है और खत्म भी शनिवार पर ही होगा। ऊपर से देसी साल यानी कि विक्रम संवत 2079 भी शनिवार पर ही शुरू होगी।

इस वर्ष शनि देव की महिमा आप यहां से समझ सकते हैं कि इस वर्ष 17 बड़े व्रत और त्योहार शनिवार को आएंगे। बसंत पंचमी, गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती, पितृपक्ष और धनतेरस इनमें से कुछ अहम हैं। वहीं, साल के पांच महीने जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और दिसंबर में 5 शनिवार आएंगे। ऐसा इससे पहले 2011 में बनी थी।

वहीं शनि देव 1993 के बाद 2022 में कुंभ राशि में आएगा। शनि दो बार राशि बदलेगा और अपनी ही राशियों, यानी मकर और कुंभ में रहेगा। ये स्थिति शनि के लिए शुभ रहेगी।

वहीं ज्योतषियों का कहना है कि विक्रम संवत 2079 में शनि का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। 2022 में कुल 10 राशियों पर शनि का सीधा असर रहेगा।