Follow Us:

सावन 2019: 22 जुलाई को पहला और 12 अगस्त को होगा अंतिम सोमवार

|

सावन महीने की शुरुआत 17 जुलाई यानि आज से गई है। इस महीने के शुरु होते ही व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव के अलावा यह महीना माता पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस महीने में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें भोले बाबा की असीम कृपा मिलती है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा। देश के प्रत्येक हिस्से में लोगों की भगवान शिव के प्रति गूढ़ आस्था देखी गई है। सावन के महीने में लोग अमरनाथ, मणिमहेश आदि भगवान शिव के धार्मिक स्थलों की यात्रा करके स्नान करते हैं।  

सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। कहते हैं अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस बार सावन के महीने की खास बात यह है कि इस बार सावन के 4 सोमवार होंगे। सावन का अंतिम दिन 12 अगस्त को है।