Follow Us:

अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वर्ल्ड कप-2019 में दो भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद मौका नहीं मिलने पर अंबाती रायडू ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मात्र 33 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा कर रायुडू ने सबको चौंका दिया है। हालांकि उन्होंने संन्यास लेने के पिछे के कारणों को नहीं बताया है।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेजा है। आंध्र प्रदेश के इस क्रिकेटर को वर्ल्ड कप के लिए भेजी गई 15 सदस्यों की टीम में शामिल नहीं किया गया था। उसपर काफी चर्चाएं भी हुईं थी। शिखर धवन और फिर विजय शंकर के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद रायडू को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं लिया गया। उनकी जगह ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम मे लिया गया था।

रायडू के करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 55 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1694 रन बनाए। इसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 6 टी20 मुकाबलों में उन्होंने कुल 42 रन बनाए। आईपीएल की बात करें तो इसबार वह चेन्नै सुपर किंग्स केलिए खेले थे। उन्होंने 147 आईपीएल मैचों में 3300 रन बनाए।