Follow Us:

नॉकआउट में पहुंची अर्जेंटीना, नाइजीरिया को 2-1 से हराया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अर्जेंटीना ने ग्रुप डी के महत्त्वपूर्ण मुकाबले में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह पक्की कर ली। अर्जेंटीना की ओर से पहला गोल स्टार लियोनल मेस्सी ने 14वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल मार्कोस रोजो ने 86वें मिनट में दागा। नाइजीरिया की तरफ से एकमात्र गोल 51वें मिनट में विक्टर मोसेज ने किया।

इस मुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें थीं। लचर प्रदर्शन से गुजर रहे मेस्सी के लिए यह मैच किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं था। हालांकि उन्होंने शुरूआती मिनटों में गोल दाग कर अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया। पहले हाफ के 14वें मिनट में गोल कर मेस्सी ने टीम को 1-0 से आगे कर दिया। यह मेस्सी का इस विश्व कप का पहला गोल है।

शुरूआती बढ़त के बाद भी अर्जेंटीना के खिलाड़ी लगातार गोल करने की कोशिश में लगे रहे लेकिन वे नाइजीरिया के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। पहला हाफ 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ।

मार्कोस रोजो द्वारा किए गए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने फुटबॉल विश्व कप में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मैसी ने अपनी टीम की तरफ से पहला गोल दागा था। नाइजीरिया ने दूसरे हाफ में मिली पेनल्टी की मदद से बराबरी की जिसके बाद रोजो ने गत उपविजेता टीम को अगले दौर में पहुंचाया।