Follow Us:

Asian Games 2018 : भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पुरुष हॉकी का कांस्य पदक जीता

डेस्क |

आकाशदीप सिह और हरमनप्रीत सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है।

सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया से और पाकिस्तान को जापान से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के कारण दोनों टीमों कांस्य पदक के मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ उतरना पड़ा, जहां भारत ने बाजी मारी।

भारत ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेल में पहले बॉक्सर अमित पंघाल और फिर ब्रिज में भारत ने सोने पर कब्जा जमाते हुए स्वर्ण पदकों की संख्या को 15 कर दिया। पहले राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित ने 49 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रियो ओलिंपिक 2016 के रजत पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात देकर स्वर्ण पदकों की संख्या को 14 किया, तो कुछ ही देर बाद ब्रिज (ताश) के पुरुष डबल्स कैटेगिरी में प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने भारत को एक और सोना दिला दिया।

इसी के साथ ही, भारत ने खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक (15 पदक, दिल्ली 1951) जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। महिला स्क्‍वॉश टीम को हांगकांग के हाथों हार का सामना करना पड़ा और भारत को इस खेल में रजत से ही संतोष करना पड़ा।