Follow Us:

सौरव गांगुली की हालत सामान्य, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा दादा का इलाज

डेस्क |

कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल के डॉक्टरों बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की ताजा मेडिकल बुलेटिन जारी किया। आज सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सौरव गांगुली की तबीयत स्थिर है। कल 3 बजे के करीब उनका दिल का छोटा सा ऑपरेशन किया गया था।

डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल बुलेटिन तैयार करते वक्त सौरव गांगुली नींद में थे। उनके बॉडी के बाकी पैरामीटर नॉर्मल हैं। आज भी डॉक्टर उनकी ECG करेंगे। अस्पताल ने कहा है कि सौरव गांगुली अभी डॉक्टरों की गहन निगरानी में और जरूरत के मुताबिक उनका उपचार किया जा रहा है। याद रहे कि शनिवार को 1 बजे सौरव को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। तब उनके सीने में दर्द था, और माथा भारी लग रहा था।