Follow Us:

BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली के सीने में फिर उठा दर्द, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बीसीसीआई के अध्यक्ष औऱ पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बार फिर सीने में दर्द होने के चलते उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल अधिक जानकार का इंतजार किया जा रहा है। सौरव गांगुली जब से बीमार हुए हैं, तब से वे कोलकाता से बाहर नहीं गए हैं। इससे पहले वे अहमदाबाद और दिल्ली में कुछ समारोहों में शामिल हुए थे।


गौरतलब है कि सौरव गांगुली को इससे पहले 2 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उस दौरान डॉक्टर ने बताया था कि उनके सीने में दो ब्लॉकेज हैं, जिसके लिए उनका इलाज किया जाएगा। सौरव गांगुली को इलाज के बाद 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन अब 20 दिन के बाद फिर से उनको दिक्कत हुई है।