Follow Us:

बोर्ड ने किया आधिकारिक ऐलान, सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष नियुक्त

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को औपचारिक तौर पर बीसीसीआई का अध्यक्ष चुन लिया गया है। आज मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में हुई जनरल बॉडी की बैठक में गांगुली को आधिकारिक तौर पर बोर्ड का 39वां अध्यक्ष चुना गया। गांगुली के अलावा जय शाह, जयेश जॉर्ज और अरुण धूमल को भी बोर्ड के पदाधिकारियों के तौर पर निर्विरोध चुना गया।

गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बोर्ड के सचिव होंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण घूमल को बोर्ड का कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) नियुक्त किए गए हैं।