Categories: खेल

चंबा: जनजातीय क्षेत्र होली की प्रियंका ने नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

<p>दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में चंबा के जनजातीय क्षेत्र होली की प्रियंका अपने दम पर गोल्ड मैडल जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने अंडर-19 प्रतियोगिता में हिमाचल की ओर से इकलौती खिलाड़ी के तौर पर शिरकत की। 7 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई इस चैंपियनशिप में प्रियंका ने महाराष्ट्र, हरियाणा और&nbsp; केरल जैसे प्रदेशों की खिलाडिय़ों को चित किया।</p>

<p>अपने दम पर जनजातिय क्षेत्र होली की ग्राम पंचायत होली के छोटे से गांव गुसाल की रहने वाली प्रियंका ने जब गुसाल गांव का रोशन किया है तो उनके गांव के लोग काफी गदगद हैं। प्रियंका की यह उपलब्धि उन लड़कियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाली है, जिन लड़कियों को बारहवीं कक्षा के बाद होली में न कॉलेज की पढ़ाई नसीब होती और न ही कोई उद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्ति की सुविधा है।</p>

<p>बता दें कि आज भी होली क्षेत्र में कोई भी कॉलेज या आईटीआई न होने के कारण यहां की लड़कियों को अपनी पढ़ाई बारहवीं पास करते ही बन्द करनी पड़ती है। प्रियंका के पिता सरकारी कर्मचारी हैं और उनका तबादला धर्मशाला हो गया, जहां प्रियंका की प्रतिभा को निखार मिला। लेकिन सुविधाओं के अभाव में न जाने कितनी प्रियंका होली क्षेत्र में कामयाबी की लंबी उड़ान भरने को व्याकुल रहने वाली हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3589).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago