Follow Us:

WC में सबसे ज्यादा श़तक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

डेस्क |

वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। रोहित ने आज बनाए श़तक से किसी भी विश्व कप में सबसे ज्यादा श़तक बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में अपना नाम दर्ज किया है। किसी भी विश्व कप में 4 श़तक लगाने वाले रोहित इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विश्व कप में रोहित शर्मा के अलावा श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे बल्ले बाज हैं जिनके नाम विश्वकप में 4 श़तक हैं। रोहित ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ श़तक लगाकर पूर्व भारतीय दिग्गज सौरभ गागुंली की बराबरी की थी।

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्ले बाज बन गए हैं। आज हुए मैच में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 228 के रिकॉर्ड को ब्रेक किया और इस सूची में उनके नीचे सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज हैं।

ग़ौरतलब है कि 2 जुलाई को बांग्लादेश के साथ भारत का मैच जारी है। इसमें दोनों ओपनर बल्लेबाजों (रोहित शर्मा और केएल राहुल) अच्छी शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में अपना श़तक पूरा किया और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके साथ ही केएल राहुल ने उनका साथ देते हुए ख़बर लिखे जाने तक 71 रन बना लिये हैं। श़तक के बाद रोहित ने अगली ही बॉल पर चौका जड़ा और 104 रन पर आउट हो गए।