Follow Us:

ईस्ट बंगाल 2020-21 सत्र से खेलेगा इंडियन सुपर लीग में

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि शहर का दिग्गज फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल इस सत्र से इंडियन सुपर लीग  में खेलेगा। ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में यह घोषणा की।  

उन्होंने कहा कि ईस्ट बंगाल 2020-21 सत्र से इंडियन सुपर लीग में खेलेगा। समस्या सुलझा ली गई और ईस्ट बंगाल इस सत्र में खेलने  जा रहा है। ईस्ट बंगाल के खेलने से इस बार कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगी।