Follow Us:

हिमाचल पहुंचे ‘द ग्रेट खली’, प्रदेश में रेसलिंग सेंटर खोलने की कोशिश

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वर्ल्ड रेसलिंग में अपना नाम कमाने वाले 'द ग्रेट खली' इन दिनों हिमाचल में हैं। ऊना पहुंचे खली ने प्रदेश में रेसलिंग की संभावनाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में रेसलिंग हो सकती है, तो फिर हिमाचल में क्यों नहीं।

खली ने कहा कि वे प्रदेश सरकार की मदद से जून महीने में मंडी में विश्व-स्तरीय फाइट का आयोजन कराना चाहते हैं। यह नए जमाने की रेसलिंग की डिमांड है। जिसे विदेशों के अलावा देश में भी काफी लोकप्रियता मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी एकेडमी चलती है। लेकिन बतौर हिमाचल से होने के नाते उनकी कोशिश यहां भी एकेडमी खोलने की है। ताकि यहां के भी नौजवान आज की रेसलिंग की दुनिया में नाम कमा सकें।

खली ने कहा कि उनका एक घर अमेरिका में भी है और बिजनेस भी है। लेकिन, आज के दौर में वे अपने प्रदेश हिमाचल के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में काफी पोटेंशियल है, जिसका उपयोग वर्ल्ड-लेवल पर किया जा सकता है। साथ ही एक टूरिज्म की दृष्टी से भी काफी लाभ पहुंचेगा।