Follow Us:

हिमाचल: काजा में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

|

दुनिया के सबसे ऊंचे आइस हॉकी मैदान काज़ा में राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी का आयोजन होने जा रहा है। लाहौल-स्पीति के 11980 फुट की ऊंचाई पर स्थित काज़ा महिला आइस हॉकी डेवलमेंट कैंप में प्रशिक्षण चल रहा है। इस कैंप में 80 के करीब महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। कैंप के साथ काजा में 16 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय महिला आइस हाकी नेशनल चेंपियनशिप भी आयोजित होने जा रही है। जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली और मुबई की टीमें हिस्सा लेंगी।

आइस हॉकी के राष्ट्रीय कोच अमित बेलवाल ने कहा कि पहली बार स्पिति में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आइस हॉकी हो रही है। यह हमारी स्पिति के लिए गर्व की बात है। इस बार 400 के करीब बच्चों का पंजीकरण आइस कैंप के लिए हुआ है। बच्चों की संख्या बढ़ रही है। यहां पर राष्ट्रीय कोच बच्चों को ट्रेनिग देने के लिए आए हैं। अब स्पिति में आइस हॉकी बच्चों की आदत बनती जा रही है। आइस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया स्पिति में आइस हॉकी को निखारने में काफी अहम भूमिका निभा रहा है।