Categories: खेल

क्रिकेट की दुनिया में चमक रहा हिमाचल का सितारा अर्जुन, ज्वालामुखी का निवासी

कहावत है कि 'पूत के पांव पालने में' ही दिख जाते हैं। यह शब्द उस हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी पर बिल्कुल स्टीक बैंठते हैं जिसने अपने माता पिता की अंगूली पकड़कर चलने की उम्र में अपने हाथ मे क्रिकेट बैट पकड़ लिया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल के जिला कांगड़ा में मां ज्वाला की नगरी में रहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज आलराउंडर क्रिकेट खिलाडी अर्जुन शर्मा ने यह करिश्मा कर दिखाया है। उन्होंने हाल ही में  कलकत्ता में विजय हज़ारे रणजी ट्रॉफी के मैच में बंगाल बनाम सर्विसिज मैच में आलराउंडर परफोर्मेंस को कॉमेंटेटरों ने भी सराहा।

अर्जुन शर्मा ने बताया कि उन्होंने मां ज्वाला से मन्नत मांगी थी कि जब वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो मां ज्वाला के चरणों में हाजिरी लगाएंगे। वहीं कोरोना का असर क्रिकेट टूर्नामेंटों पर भी हुआ है। कई क्रिकेट प्रतियोगिताएं स्थगित हो गयी है।

अर्जुन की माता मधु शर्मा ने बताया कि 10 वर्ष की उम्र में वह धर्मशाला क्रिकेट एकैडमी में अर्जुन को छोड़ने गई तो रो रो कर उनका बुरा हाल था वह अपने बेटे को पढ़ाई करवाकर बड़ा अफसर बनाना चाहती थीष लेकिन पिता प्रवीण शर्मा के मार्गदर्शन औऱ मां ज्वाला के आर्शीवाद से नियती को कुछ और ही मंजूर था। क्रिकेट की दुनिया में अर्जुन ने कदम रखा और एयर फोर्स की सर्विसिज़ की टीम से फर्स्ट क्लास किक्रेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।

अर्जुन का बेहतरीन रिकॉर्ड

2006 में एचपीसीए धर्मशाला में क्रिकेट एकेडमी से शुरुआत हुई।

2010-11-12 में विजय मर्जेंट नैशनल अंडर 16 में मात्र 6 मैचों में 17 विकेट लेकर एचपीसीए का नाम रौशन किया।

2011-12-13 में बीसीसीआई स्पैशिलिस्ट अकेडमी में पहली बार चुना गया।

2013-14 में पहली बार सईयैद मुश्ताक अली रणजी ट्राफी टी 20 के लिए चुना गया।

2014-15 में बीसीसीआई जोनल क्रिकेट अकेड़मी में चुना जाना गर्व की बात रही।

2014-15 में कैप्टन अंडर 19 विनू माकंड ट्राफी वन डे और कूच बिहार ट्राफी हिमाचल टीम रहे।

2014-15 में दूसरी बार सईयैद मुश्ताक अली रणजी ट्राफी टी 20 एचपीसीए टीम

2015-16-17 कर्नल सी के नायडू ट्राफी अंडर 23 में प्रवेश किया।

2016-17 वर्ल्ड कप टी 20 विद ओमान हांगकांग और जिमबाबे धर्मशाला में प्रैक्टिस मैच खेले

2016-17  कैप्टन  ऑल इंडिया जे पी अत्रे मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट टीम हिमाचल

2017-18  कैप्टन कर्नल सी के नायडू ट्राफी अंडर 23

2017 में अर्जुन शर्मा ने एयर फोर्स में ज्वाईनिंग की है।

2018-19 में डेब्यू मैच सर्विसिज की टीम से रणजी ट्राफी विजय हजारे के लिए खेला।

2018-19 में टी 20 सईयैद मुश्ताक अली ट्राफी में भी सर्विसिज की टीम से डेव्यू मैच खेला।

2019-20 में अर्जुन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल में खेलते हुए डेब्यू मैच सर्विसिज़ के लिए खेला

2021 में सर्विसिज की टीम से विजय हजारे ट्राफी में बंगाल की टीम के खिलाफ मैच खेला जिसमें आलराउंडर परफार्मेंस को कमेंटेटर ने भी सराहा।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

11 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

11 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

11 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

12 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

12 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

13 hours ago