Follow Us:

गणतंत्र दिवस पर जीत का तोहफा, भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया

समाचार फर्स्ट |

गणतंत्र दिवस पर टीम इंडीया ने भारत को जीत का तोहफा देते हुए माउंट माउनगानुई में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया। टीम इंडिया से मिले 325 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डग ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पांच वनडे की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई।

 इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए। रोहित ने करियर का 38वां और धवन ने 27वां अर्धशतक लगाया। धवन 66 और रोहित 87 रन बनाकर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 48, अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्गुसन ने 2-2 विकेट लिए।