Follow Us:

टोक्यो ओलंपिक में भारत को छठा पदक, बजरंग पूनिया ने कुश्ती में जीता कांस्य

डेस्क |

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने छठा पदक अपने नाम कर लिया है। पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में 8-0 से मैच जीतकर कांस्य पदक जीता है।

इसके साथ ही कुश्ती में भारत का ये दूसरा पदक है। इससे पहले पहलवान रवि दहिया ने कुश्ती में सिल्वर मेडल जीता है। बजरंग पूनिया के मेडल के साथ ही भारत का टोक्यो ओलंपिक में ये छठा पदक है। इसमें से 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक शामिल है।