Follow Us:

कांस्य पदक के लिए खेलेगी महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल में अर्जेटिना से हारी टीम

डेस्क |

टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी की टीम सेमिफाइनल का मुकाबला हार गई है। अर्जेंटीना के साथ हुए मुकाबले में 2-1 से भारत को हार मिली। अब भारत महिला हॉकी की टीम कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन के साथ खेलेंगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच के पहले 5 मिनट में ही अर्जेंटीना पर एक गोल दाग कर कमाल कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने भारतीय दर्शकों की उम्मीद भी बढ़ा दी थी, लेकिन पहले क्वॉर्टर के बाद से भारतीय टीम पिछड़ गई।