खेल

भारत ने जीता पहला टेस्ट, बांग्लादेश को 188 रन से हराया

भारत ने कुलदीप यादव (8 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश को पहले टेस्ट में रविवार को 188 रन से रौंद दिया। भारत ने बंगलादेश को 513 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में बंगलादेश पांचवें दिन 324 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत 272/6 के स्कोर से की और भारत को बचे हुए चार विकेट लेने में सिर्फ 50 मिनट लगे। चौथे दिन नाबाद लौटे मेहदी हसन मिराज़ ने मोहम्मद सिराज को चौका लगाकर दिन की शुरुआत की लेकिन दो ओवर बाद सिराज का शिकार हो गए।

मिराज़ का विकेट गिरने के बाद भी कप्तान शाकिब अल-हसन ने आक्रामक खेल जारी रखा, हालांकि पुछल्ले बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सके। शाकिब ने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 108 गेंदें खेलकर छह चौकों और छह छक्कों की बदौलत 84 रन बनाए, जबकि ताइजुल इस्लाम, इबादत हुसैन और खालिद अहमद आपस में सिर्फ 21 गेंदें ही खेल सके। भारत ने इस जीत की बदौलत दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Kritika

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

11 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

11 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

11 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

12 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

12 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

12 hours ago