Follow Us:

भारतीय दिव्यांग टीम ने रचा इतिहास, लीबिया के ट्रिपोली में जीता ब्रॉन्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लीबिया के ट्रिपोली में आयोजित पहली हाना लोहाद अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारतीय दिव्यांग बास्केटबॉल टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बारे में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

गौरतलब है कि व्हीलचेयर बास्केटबॉल स्पर्धा का आयोजन पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। भारत ने इसमें मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

जानकारी के अनुसार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि, पहली बार आयोजित हाना लाहोद अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय टीम को ढेरों शुभकामनाएं। इस बास्केटबॉल स्पर्धा का आयोजन लीबिया के ट्रिपोली में किया गया। भारत को आप पर बहुत गर्व है।