Follow Us:

भारत की 6 सदस्यीय जूडो टीम बुडापेस्ट प्रतियोगिता में लेगी भाग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम हंगरी में खेलेगी। यहां बुडापेस्ट में 23-26 अक्टूबर के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की प्रतियोगिता ग्रैंडस्लैम 2020 में भाग लेगी। इसमें भारतीय टीम में दो महिला, तीन पुरुष खिलाड़ी और एक कोच शामिल हैं। सरकार इस दल का खर्चा वहन करेगी। टीम प्रतियोगिता के लिये 19 अक्टूबर को रवाना होगी। टीम को रवाना होने से पहले कोरोना के दो निगेटिव जांचों के डॉक्टर द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट दिखाने होंगे।

इस 6 सदस्यीय टीम में महिला टीम में मणिपुर की 25 साल की सुशीला देवी (48 किग्रा) और दिल्ली की 22 साल की तूलिका मान (78 किग्रा) शामिल हैं। पुरुष टीम में पूर्व ओलंपियन और 28 साल के अवतार सिंह (100 किग्रा), पंजाब के 22 साल के जसलीन सिंह सैनी (66 किग्रा) और 24 साल के विजय यादव (60 किग्रा) शामिल हैं। इन पांच खिलाड़ियों के साथ कोच जीवन शर्मा भी हंगरी जाएंगे।