खेल

IPL 2022: MS धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रविंद्र जडेजा को सौंपी कमान

शनिवार 26 मार्च से IPL के 15वें सीजन की शुरुआत हो रही है। आईपीएल शुरू होने से पहले पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी है। हालांकि धोनी बतौर खिलाड़ी टीम में खेलते नजर आएंगे। धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने का कारनामा किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा, “एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रविंद्र जडेजा को चुना है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले वे तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।”

बता दें कि आईपीएल में धोनी ने कुल 220 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.55 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4776 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 23 बार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं आईपीएल में धोनी का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन का है। इसके अलावा जडेजा के पास आईपीएल में 200 मैच खेलने का अनुभव है। इस दौरान बल्लेबाजी में उन्होंने 27.11 की औसत से 2386 रन बनाए हैं। वहीं जडेजा ने 2 अर्धशतक लगाए हैं जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 62 रन का है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago