Follow Us:

IPL_2022: लखनऊ के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर!

डेस्क |

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई टीम अपने पांचो मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। ऐसे में टीम शनिवार को लखनुउ के खिलाफ होने वाले मैच में जीत से वापसी करना चाहेगी। क्योंकि यदि मुंबई ये मैच हारती है तो टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा सकता है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा आज होने वाले मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस बदलाव के साथ ही रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। इसमें से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम निकलकर बाहर आ रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को अर्जुन तेंदुलकर की एक फोटो शेयर की और लिखा कि ‘लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए हमारे माइंड में यह प्लान चल रहा है।’ जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन को शनिवार को होने वाले मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि अर्जुन के आने से टीम को कितनी मजबूती मिलती है।

उधर, मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर अर्जुन तेंदुलकर की बहन और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया और 10 ब्लू हॉट वाली इमोजी इस सेंड की है। जिससे इस बात को लगभग पक्का माना जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर शनिवार को होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकते हैं।

अर्जुन का क्रिकेट करियर
दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के 22 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर है। वह लेफ्ट आर्म मिडल फास्ट बॉलिंग करते है। साथ ही बल्लेबाजी भी करते हैं। इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले पिछले साल भी उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा गया था। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन ने अब तक मुंबई के लिए 2 घरेलू टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।