Categories: खेल

अजय ठाकुर हिमाचल में इस जगह खोलेंगे कबड्डी एकेडमी

इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन कूल अजय ठाकुर हिमाचल के नालागढ़ में कबड्डी एकेडमी खोलेंगे। जिसमें प्रदेश की वुमन और मैन प्लेयर्स को खेल की बारीकियां सिखाएंगे।

अजय ठाकुर शहर में चल रही हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में चमकेगा।

खेल मंत्रालय को सौपेंगे अपनी फाइल

अजय ठाकुर ने इस मौके पर प्रदेश खेल विभाग के अधिकारी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा, जब भी वह परशुराम अवार्ड के लिए अधिकारियों के पास फाइल लेकर जाते हैं, अधिकारी कोई न कोई बहाना लगाकर उन्हें वहां से चलता कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वह अर्जुन अवार्ड के लिए भी पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में खेल मंत्रालय को अपनी फाइल सौंपकर अपना दावा पेश करेंगे।

प्रो कबड्डी में सचिन की टीम के कप्तान

अजय ने बताया कि वह जुलाई 2018 से शुरू होने वाली प्रो कबड्डी में सचिन की टीम के कप्तान हैं। उन्होंने इस बात की खुशी व्यक्त की कि जिस खिलाड़ी को भी टीवी पर खेलते हुए देखते थे आज वह उनकी टीम के कप्तान बने हैं।

गांव की गौरी से करेंगे शादी

उनकी शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने बताया कि वह किसी सेलिब्रिटी से नहीं, गांव की लड़की से शादी करेंगे। इसकी तैयारियां जारी हैं।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago