-
जौनपुर की मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह बंधेंगे शादी के बंधन में
-
8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में होगी रिंग सेरेमनी
-
18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगा विवाह समारो
Priya Saroj engagement: जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की सगाई (रिंग सेरेमनी) 8 जून 2025 को लखनऊ के एक सेवन स्टार होटल में आयोजित की जाएगी, जबकि विवाह समारोह 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में सम्पन्न होगा।
इस खबर की पुष्टि प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज के करीबी सूत्रों ने की है। सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवार इस आयोजन को भव्य तरीके से करने की तैयारियों में जुटे हैं और मेहमानों की सूची में कई राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
प्रिया सरोज ने हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनावों में मछलीशहर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और सबसे युवा महिला सांसदों में से एक बनी थीं। वहीं, रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारों में गिने जाते हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं और IPL में भी अपने प्रदर्शन से चर्चा में रहे हैं।
राजनीति और क्रिकेट के इस मिलन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चाएं थीं, लेकिन अब आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद प्रशंसकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। दोनों की सगाई और शादी के मौके पर कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।



