Follow Us:

MS धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

डेस्क |

क्रिकेट जगत से बेताज बादशाह औऱ कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आख़िरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया। अब धोनी कोई भी इंटरनेशनल मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि अभी उनके IPL का सफ़र जारी रहेगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच से उन्होंने सन्यास ले लिया है।

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web_copy_link

धोनी का पिछले कल ही कोरोना टेस्ट हुआ था जिसके बाद वे रांची से चेन्नई IPL कैंप में अपने टीम के साथ जुड़े थे। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2011 में इंडिया टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भी उन्हीं की रहते जीता गया था। साथ ही उनकी फिल्म ने भी फैन्स की संख्या में खूब इजाफा किया। उनकी फिल्म आज के खिलाड़ियों के लिए एक तरह से प्रेरणा देने वाली है।