Follow Us:

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

|

  • 65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर
  • आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का होगा निर्माण

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के खरीड़ी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का कार्य शुरू हो गया है। खेल परिसर के निर्माण के बाद कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर आयोजित की जांएगी । युवा खेलों में अपना नाम कमा पाएंगे। इस खेल परिसर में अभी तक बेसमेंट का कार्य और शूटिंग रेज का कार्य भी काफी हद तक पूरा हो चुका पूरा है। इस परिसर में कई तरह के खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी के साथ ही यहां पर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।बता दे कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नादौन के खरीड़ी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। हिमाचल में पहला बहुउद्देशीय खेल परिसर है। खेल परिसर के लिए 65 करोड़ रूपये का बजट का प्रावधान किया गया है जिसमें अभी तक 20 करोड़ रूपये लोक निर्माण विभाग नादौन को जारी कर दिया गया है। यह खेल परिसर 5 स्थल की बिल्डिंग बनेगी जिसमें शूटिंग रेंज , स्विमिंग पूल , बैडमिंटन कोर्ट, टेंनिस कोर्ट , बहुउद्देशीय हॉल और इस तरह की बहुत सारी सुविधाएं स्थानीय लोगों और हिमाचल के लोगों को मिलेंगी ।

खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नादौन के खरीड़ी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में पहला बहुउद्देशीय खेल परिसर है। उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर में बहुत सी खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक बेसमेंट का कार्य और शूटिंग रेज का कार्य भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी स्विमिंग पूल का कार्य चला हुआ है।