Follow Us:

FIFA WC 2018 : मेजबान रूस ने ‌मिस्र को 3-1 से दी करारी मात

समाचार फर्स्ट |

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 17वें मैच में मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। सेंट पीटर्सबर्ग एरिना में खेले गए इस मुकाबले में रूस ने मिस्र को बुरी तरह हराकर वर्ल्ड कप में पहली बार लगातार दूसरा मैच जीता है। अपने पहले ही मैच में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 का विजय आगाज करने वाली रूस की टीम उसी अंदाज में दिखी।

मिस्र के लिए एकमात्र गोल अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रहे मोहम्मद सलाह ने 73वें मिनट में किया। सलाह ने पेनल्टी को गोल में बदला। 28 साल और तीन मैच बाद मिस्र का विश्व कप में ये पहला गोल है। इससे पहले 1990 में नीदरलैंड के खिलाफ एक गोल किया था।

यहां रूस के खिलाफ मैच का पहला गोल मिस्र के ही कप्तान अहमद फतेह ने आत्मघाती गोल किया। ये रूस के लिए पहला गोल था। रूस के जोबनिन ने 47वें मिनट में गोल करने के लिए शॉट मारा, जिसे बचाने के प्रयास में फतेही ने अपने ही गोलपोस्ट में गेंद को डाल दिया। रूस के चेरीशेव ने 58वें मिनट में दूसरा और डिज्यूबा ने 61वें मिनट में तीसरा गोल कर मिस्र को उबरने का मौका नहीं दिया।