Follow Us:

रांची वनडे में ‘आर्मी कैप’ पहनकर खेलेगी टीम इंडिया, धानी ने बांटी टोपी

डेस्क |

पुलवामा हमले के बाद नेताओं से लेकर आम जनता ने श़हीदों को अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। इसी बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम भी अपने तरीके से श़हीदों को याद और सैनिकों को सम्मान दे रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फैसला लिया है कि वे ऑस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार यानी आज होने वाले तीसरे वनडे में इंडियन आर्मी की टोपी पहनकर मैच खेलेंगे।

ये मैच झारखंड के रांची में होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया एक अलग अवतार में दिखने वाली है। इसके लिए बकायदा सभी इंडियन खिलाड़ियों को टोपी भी दी गई है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ये टोपी सभी प्लेयर्स को बांटी और टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। याद रहे कि महेंद्र सिंह धोनी आर्मी के लेफ्टीनेंट कर्नल भी हैं। वहीं, इससे पहले हुए 2 वनडे मैचों में दोनों टीमें 1-1 से बराबर पर चल रही हैं।