Follow Us:

आईपीएल के 11वें संस्करण में नीलाम होंगे हिमाचल के ये 10 क्रिकेटर

समाचार फर्स्ट |

इस बार के IPL के 11वें एडिसन में हिमाचल के प्लेयर्स की भी बिड़िग होगी। जिसके प्रदेश के 11 प्लेयर शामिल होंगे। 27 से 28 जनवरी तक चलने वाली प्लेयर्स बिड़िग में पहली बार हिमाचल के प्लेयर्स को चुना जाएगा।

578 प्लेयर्स होंगे नीलाम

बेंगलूरू में 27 और 28 जनवरी को कुल 578 खिलाड़ियों नीलाम होंगे। इसमें भारत के 360 खिलाड़ी शामिल हैं।

हिमाचल के इन प्लेयर्स में है दम

भारतीय टीम के सदस्य रह चुके ऋषि धवन के अलावा इस बार प्रशांत चोपड़ा, पारस डोगरा, अंकुश बैंस, गुरविंद्र सिंह, निखिल गांगटा, पंकज जसवाल, मयंक डागर, विपुल शर्मा और सुमित वर्मा भी 360 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं।


 

  • रणजी ट्रॉफी सीजन में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। प्रशांत चोपड़ा ने तिहरा शतक जड़ा है। इसके अलावा निखिल गांगटा भी इस सीजन तीन शतक जड़ चुके हैं।
  • गुरविंद्र सिंह ने गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। विपुल, डागर, बैंस, डोगरा, पंकज और सुमित की दावेदारी भी मजबूत है। ऋषि धवन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है।

हिमाचल के पहले आईपीएल खिलाड़ी मंडी के ऋषि धवन की अब तक के दस संस्करणों में बोली लगी है। पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने इन्हें तीस लाख में खरीदा।

गुरविंद्र, सुमित, डागर, पंकज नए चेहरे

इसके अलावा धवन किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस की टीम से भी आईपीएल में खेल चुके हैं। आईपीएल की नीलामी में शामिल हिमाचल के दस में पांच चेहरे इस बार नए हैं।

इन खिलाड़ियों पर पहली बार बोली लगेगी। गुरविंद्र, सुमित वर्मा, मयंक डागर, पंकज जसवाल पर पहली बार बोली लगेगी। इस सीजन रणजी ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी को इन खिलाड़ियों पर भी नजर रह सकती है।