Follow Us:

WORLD CUP 2018: जादुई हेडर ने रोनाल्डो को बनाया टॉप स्कोरर, देखें VIDEO

समाचार फर्स्ट डेस्क |

एक बार फिर पुर्तगाल की स्टार हीरो कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ दी है। मोरेक्को के साथ बुधवार को हुए एक मैच में रोनाल्डो एक ऐसा हेडर गोल किया, जिसने टीम को जीत तो दिलाई ही, लेकिन साथ ही साथ लोगों के दिलों को भी मोह लिया। साथ ही हेडर ने रोनाल्डो को टॉपर स्कोरर भी बना दिया है।

यहां देखें वीडियो… https://www.youtube.com/watch?v=g6fhbP060vg

पुर्तगाल को मिली बढ़त को गोलकीपर रूई पैट्रिसियो के शानदार प्रयासों से आखिर तक बरकरार रखा और मोरक्को के कई अच्छे प्रयासों के बावजूद भी 1-0 से जीत दर्ज की।

रोनाल्डो इस शानदार हेडर के साथ यूरोप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज़्यादा गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए। वह किसी एक वर्ल्ड कप में कम से कम चार गोल करने वाले दूसरे पुर्तगाली खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले इयुसेबियो ने 1966 में यह कारनामा किया था। उनके पास 8वें मिनट में दूसरा गोल करने का मौका था लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया।