खेल

शुक्रवार से शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप का रोमांच, भारत शनिवार को खेलेगा पहला मैच

वेस्टइंडीज में शुक्रवार से अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। 22 दिनों तक चलने वाले इस विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। भारत की टीम इस वर्ल्ड कप को 5वीं बार जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत का पहला मैच 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा।

अंडर-19 वर्ल्ड को खेल रही टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत के ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप ए में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात। ग्रुप सी में अफ्गानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ, न्यू गिनी और जिम्बाब्वे की टीम शामिल है। जबकि ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।

इस प्रकार रहेगी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना(विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगारेकर, वासु वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

22 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

29 mins ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

37 mins ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

17 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago