भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का मुकाबला आज दोपहर 3 बजे से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि श्रीलंका स्वदेश वापसी से पहले अपना आखिरी मैच खेलेगी क्योंकि वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर है।
सेमीफाइनल से पहले अपने आखिरी मैच में आज को भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। टीम इंडिया की कोशिश जीत के इस सफर को जारी रखने की होगी। वहीं श्रीलंका विश्व कप 2019 में अपना सफर जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी। अब तक भारत के बीच वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले हुए हैं जिसमें से चार में श्रीलंका ने जीत हासिल की है और भारतीय टीम ने तीन मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। हालांकि दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच एकदिवसीय मुकाबलों में से चार भारत ने जीते हैं।
पहले ही सेमीफाइनल में दूसरा स्थान पक्का कर चुकी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है, बशर्ते ऑस्ट्रेलिया पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में हार जाए। इसलिए शीर्ष स्थान और न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित सेमीफाइनल के लिए काफी मशक्कत होगी क्योंकि खतरनाक इंग्लैंड का सामना करना मुश्किल होगा।



