Categories: खेल

टोक्यो ओलंपिक 2021: शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, मैरीकॉम और मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

<p>खेलों के महाकुंभ ओलंपिक खेलों का आज जापान की राजधानी टोक्यो से शुभारंभ हो गया है। खेलों के इस महाकुंभ में 207 देशों के 11 हजार से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। जो 33 खेलों की 339 स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए अपना दमखम लगाएंगे। कोरोना महामारी के चलते ओलंपिक खेलों का आयोजन इस बार एक साल देरी से हुआ है। कोरोना के चलते उद्धाटन समारोह भी सामान्य तरीके से हुआ। उद्घाटन समारोह में कोई भी दर्शक मौजूद नहीं रहा।&nbsp;</p>

<p>खेलों में हिस्सा ले रहे देशों के दलों ने मार्च पास्ट निकाला। ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। 21वें नंबर पर भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला। भारत की तरफ से महिला मुक्केबाज मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारत नेतृत्व किया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। 18 खेलों के कुल 127 खिलाड़ी इस ओलंपकि में भारत का प्रतिनिधित्व करें रहे हैं । मार्च पास्ट में भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में सिर्फ 18 खिलाड़ी ही उपस्थित हुए। टोक्यो ओलंपिक सेरेमनी में भारतीय दल के प्रवेश करते ही पीएम मोदी ने तालियां बजाकर टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाया।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

11 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

12 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

12 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago