टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक औऱ मेडल पक्का कर लिया है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लवलीना ने बॉक्सिंग में पहला मेडल पक्का किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके साथ ही शटलर पीवी सिंधु ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। वह जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु मेडल जीतने से एक कदम दूर हैं। वहीं, तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर बाहर हो गई हैं।



