Follow Us:

Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइन में बनाई जगह

|

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम के बाद भारतीयम महिला हॉकी टीम ने भी इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी है।

इस जीत के साथ ही भारत की महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने खेल के 22वें मिनट में गोल कर टीम को लीड दिलाई। इसके बाद टीम ने शानदार डिफेंस का परिचय दिया और जीत हासिल करने में कामयाब रही।